दाउदनगर अनुमंडलीय विधिक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, कई न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडलीय विधिक संघ के वर्ष 2026-28 सत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विधिक संघ हॉल में संपन्न हुआ. समारोह में अध्यक्ष शशिभूषण सिंह और महासचिव रामाशीष सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

Aurangabad News: (दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट) :
जिले के अनुमंडलीय विधिक संघ, दाउदनगर के वर्ष 2026-28 सत्र के लिए नव निर्वाचित सांगठनिक पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विधिक संघ हॉल में आयोजित किया गया. समारोह में विधिक संघ दाउदनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, महासचिव रामाशीष सिंह सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली.

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कई न्यायिक अधिकारी

इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनुराग गौरव, चंदन कुमार, न्यायिक पदाधिकारी करिश्मा कुमारी तथा न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी दीपक कुमार मौजूद रहे. इनके अलावा चुनाव आयोजन समिति के निर्वाची पदाधिकारी नंद कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार, हरिनाथ सिंह एवं लक्ष्मण सिंह तथा औरंगाबाद विधिक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय भी शामिल हुए.

अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहाँ सभी को फूल-माला एवं बुके देकर अभिनंदन किया गया. इसके बाद शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

महासचिव ने जताया आभार, समारोह में कई अधिवक्ता रहे उपस्थित

वहीं, महासचिव रामाशीष सिंह ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के प्रति सदस्यों के विश्वास को कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष नवल कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार सिंह एवं रामाधार प्रसाद, संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह, देवराज प्रसाद एवं प्रभात कुमार, सहायक सचिव सत्येंद्र नारायण सिंह, रंजन कुमार एवं सुमन रानी निकुंज, पुस्तकालय अध्यक्ष कामेश्वर सिंह तथा अंकेक्षक अरुण कुमार मंडल सहित कार्यकारिणी एवं निगरानी समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read: औरंगाबाद के इस गांव में चोरों की खैर नहीं, हर गतिविधि पर रहेगी नजर, छपवाया चेतावनी वाला पर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >