औरंगाबाद में साइबर फ्रॉड का नया मामला, लोन दिलाने के नाम पर ठगे पैसे

Aurangabad News: औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में खुद को क्रेडिटबी एजेंट बताकर एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर 16,911 रुपये की साइबर ठगी की गई. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है और राशि को फ्रीज कर दिया गया है

Aurangabad News(राजू रंजन): औरंगाबाद में कर्ज दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी करने का एक नया मामला सामने आया है. बारुण थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिरिस निवासी अनवर अंसारी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं. जालसाज ने खुद को नामी फाइनेंस कंपनी ‘क्रेडिटबी’ (KreditBee) का एजेंट बताकर युवक से कुल 16,911 रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ने बारुण थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

खुद को एजेंट बता कर फंसाय

​पीड़ित अनवर अंसारी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया. उसने खुद को ‘क्रेडिटबी’ कंपनी का अधिकृत एजेंट बताया और झांसा दिया कि वह बेहद आसानी से और कम समय में उन्हें लोन दिलवा देगा. आरोपी की बातों में आकर पीड़ित उसकी योजना का शिकार हो गया.

​प्रोसेसिंग फीस के नाम पर यूपीआई से मंगाए पैसे

​लोन पास कराने का झांसा देकर शातिर ठग ने पीड़ित से प्रोसेसिंग अमाउंट के रूप में 16,911 रुपये की मांग की. झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपी द्वारा दिए गए यूपीआई आईडी पर उक्त राशि ट्रांसफर कर दी. पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब पीड़ित ने लोन मिलने की बात की, तो आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और बातचीत बंद कर दी. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई. हेल्पलाइन की त्वरित कार्रवाई के कारण फिलहाल ठगी गई राशि को होल्ड (फ्रीज) करा दिया गया है.

​पुलिस ने दर्ज की FIR

एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि ​बारुण थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 218/26 दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई कर रही है.

Also Read: दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >