जमीन विवाद सुलझाने मैदान में उतरे CO और SHO, गांव-गांव पहुंचकर किया निरीक्षण

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के सीओ शैलेंद्र कुमार यादव और थानाध्यक्ष विकास कुमार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विवादित जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कनाप, चौरी और जमुआंव सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर भूखंडों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया.

Aurangabad News (दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट) :
भूमि विवादों के निष्पक्ष और त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है. इसी क्रम में जिले के दाउदनगर के सीओ शैलेंद्र कुमार यादव और एसएचओ विकास कुमार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विवादित जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने कनाप, चौरी सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर संबंधित भूखंडों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई और भूमि विवाद से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास किया गया. अधिकारियों ने मामले से जुड़ी आवश्यक जानकारी एकत्र की.

जनता दरबार में आए मामलों की हो रही जांच

सीओ ने बताया कि भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए आयोजित होने वाले शनिवारीय जनता दरबार में प्राप्त मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है. इसी कड़ी में शिकायतों के आधार पर संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और निष्पक्ष निर्णय लिया जा सके. उन्होंने कहा कि भूमि विवाद अक्सर तनाव का कारण बनते हैं, इसलिए प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक मामले का गहन परीक्षण कर न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमुआंव गांव में भी एक विवादित जमीन का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी संकलित की.

प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में जगी निष्पक्ष समाधान की उम्मीद

प्रशासन द्वारा स्थल पर जाकर की जा रही इस जांच से क्षेत्र के लोगों में सकारात्मक संदेश जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हैं. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अधिकारियों द्वारा खुद स्थलीय जांच किए जाने के बाद अब लंबे समय से लंबित पड़े भूमि विवादों का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान संभव हो सकेगा.

Also Read: औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >