औरंगाबाद न्यूज: साली को लेकर जीजा फरार, थाने में मामला दर्ज

Aurangabad News: औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बेरी गांव निवासी रंजन कुमार ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया की उसका मौसेरा बहनोई सूरज कुमार उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी गांव निवासी रंजन कुमार ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. रंजन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था. इसी दौरान उसका मौसेरा बहनोई सूरज कुमार, जो झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत भुरकुंडा का रहने वाला है, अक्सर उनके यहां आता-जाता था. आने-जाने के दौरान उसकी दोस्ती उसकी की पत्नी दीपिका कुमारी से हो गई.

दोस्ती का फायदा उठाकर पत्नी को लेकर हुआ फरार

आरोप है कि इसी दोस्ती का फायदा उठाकर सूरज कुमार उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि दीपिका कुमारी शेरघाटी थाना क्षेत्र के बीटी बीघा गांव की रहने वाली है और वह शादीशुदा है. उसका करीब ढाई साल का एक बच्चा भी है, जिसे छोड़कर वह चली गई है.

परिजनों में चिंता, पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद से परिवार में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है. पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर एसएचओ मोहन कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

Also Read: महिला डांसरों के साथ राजद सांसद का वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >