Aurangabad News : ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

Aurangabad News: मृतक की पहचान गाजी करमा गांव निवासी बीरेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार के रूप में है

रफीगंज. खड़वां बेरी-खिरियावां पथ में चित्रसारी गांव के समीप ऑटो व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. मृतक की पहचान गाजी करमा गांव निवासी बीरेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार के रूप में है. जो घायल है उसकी पहचान पिपराही गांव निवासी यमुना यादव के 24 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गयी है. डायल 112 की पुलिस द्वारा उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है. हालांकि, डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति में उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सीओ भारतेंदु कुमार सिंह एवं कासमा थानाध्यक्ष इमरान आलम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. अंतत: शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि रविरंजन एवं सुधीर बाइक से बिसम्भरपुर की ओर से आ रहे थे. सामने से खड़वां गांव की ओर से ऑटो तेज गति से जा रहा था. अचानक दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गये. बाइक सवार रविरंजन की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद ऑटो चालक भागने में सफल रहा. इधर, रविरंजन की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति देखते ही चीत्कार उठे. सीओ ने बताया कि सरकार के प्रावधानों के अनुरूप जल्द मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा. ऑटो मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >