Aurangabad News:औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के परसी पुल के समीप शनिबार की देर रात अंधेरे के कारण एक अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला और इसकी सूचना फेसर थाना पुलिस को दी.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.घायलों की पहचान दरियापुर निवासी जितेंद्र यादव और रमेश यादव के रूप में की गई है.
थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, स्थानीय समाजसेवी ब्रजेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि यह हादसा पूरी तरह से ‘एक्सिडेंट रोड’ के ठेकेदार की लापरवाही की वजह से हुआ है. सड़क पर पुल बनाने के लिए गहरा गड्ढा खोदकर बिना किसी बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड के ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे रात के अंधेरे में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं.
Also Read: दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश
