औरंगाबाद में शुरू होगी एलएलबी की पढ़ाई, सीतयोग लॉ कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मिली मान्यता

Aurangabad law college : जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीटयोग प्रौद्योगिकी संस्थान को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से लॉ की पढ़ाई कराने की मान्यता मिल गई है. इससे स्थानीय छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

Aurangabad law college : जिले के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. बियाडा स्थित सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), नई दिल्ली से विधि शिक्षा संचालित करने की मान्यता मिल गई है. अब सीतयोग यूनिवर्सिटी के अंतर्गत सीतयोग लॉ कॉलेज में तीन वर्षीय एलएलबी और पांच वर्षीय बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी. कॉलेज की संबद्धता मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से होगी.

2026-27 सत्र के लिए नामांकन शुरू

सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान सह सीतयोग यूनिवर्सिटी के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह और सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की स्वीकृति मिलने के बाद सीतयोग एकेडमी ऑफ लॉ के तहत लॉ कॉलेज का संचालन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन वर्षीय एलएलबी और पांच वर्षीय बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

स्थानीय छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

प्रबंधन ने बताया कि औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर समेत आसपास के जिलों में अब तक लॉ कॉलेज का अभाव था. इसके कारण कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को पटना, गया या राज्य से बाहर जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. अब स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा उपलब्ध होने से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

अधिवक्ता संघ ने जताई खुशी

सीतयोग लॉ कॉलेज को मिली मान्यता पर औरंगाबाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि जिले में लॉ कॉलेज की स्थापना और विधि शिक्षा की शुरुआत पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. इससे स्थानीय युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और विधि शिक्षा के क्षेत्र में औरंगाबाद की नई पहचान बनेगी.

ALSO READ: NEET री-एग्जाम फर्जीवाड़ा में होगा नया खुलासा, आरोपियों से पूछे जाने वाले सवाल तैयार, मिली रिमांड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >