औरंगाबाद में नवपदस्थापित डीईओ का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार पर दिया जोर

Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड के शिक्षकों ने नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) दयाशंकर सिंह का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया. शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई.

Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड के शिक्षकों ने नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) दयाशंकर सिंह का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया. इस दौरान शिक्षकों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जताई उम्मीद

शिक्षकों ने कहा कि दयाशंकर सिंह पूर्व में औरंगाबाद में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके कार्यकाल में अनुशासन, पारदर्शिता और शिक्षा के क्षेत्र में कई सकारात्मक पहल देखने को मिली थी. यही कारण है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति से शिक्षकों में उत्साह और विश्वास का माहौल बना है.

गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन पर दिया विशेष जोर

सम्मान समारोह के दौरान डीईओ दयाशंकर सिंह ने शिक्षकों से विद्यालयों में नियमित और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की सबसे मजबूत नींव हैं और विद्यार्थियों का भविष्य उनके समर्पण, मेहनत और ईमानदारी पर निर्भर करता है.

नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अपील

दयाशंकर सिंह ने शिक्षकों से नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने और विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना के साथ वैज्ञानिक सोच विकसित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के तरीकों में भी बदलाव जरूरी है, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें.

इंस्पायर मानक अवार्ड का किया उल्लेख

डीईओ ने कहा कि हाल ही में इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत औरंगाबाद जिले के पांच विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इसे शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिणाम बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिले के और भी छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे.

कई शिक्षक रहे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षक रमेश कुमार सिंह, विकास कुमार विश्वास, नीरज कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार नंद, सुनील कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह और देव कुमार पांडेय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.

ALSO READ: पटना-गया एनएच-22 पर घर पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें, मौत के बाद ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >