औरंगाबाद : आंगन में सो रही महिला को बनाया बंधक, घर से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Aurangabad Crime News : औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में तीन नकाबपोश चोरों ने एक महिला को बंधक बनाकर सोने के भारी जेवरात और कीमती सामान लूट लिए.

Aurangabad Crime News : औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में एक महिला को बंधक बनाकर जेवरात लूट ले गए. पीड़िता प्रभा देवी ने बारुण थाने की पुलिस को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है. घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में डर और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है.

चारपाई पर सो रही थी पीड़िता

पीड़िता प्रभा देवी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी, तभी तीन चोर घर में दाखिल हुए. सभी आरोपितों ने अपने चेहरे को पूरी तरह से ढके हुए थे. घर के अंदर आते ही आरोपितों ने महिला के हाथ-पैर मजबूती से बांध दिए और उसे बंधक बना लिया.

सोने के कई जेवरात ले उड़े चोर

महिला को बंधक बनाकर असमाजिक तत्वों ने घर में रखी तमाम कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया. पीड़िता के अनुसार, चोरों ने घर से सोने के झुमके, सोने के कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, सोने की टिकिया और अन्य कई कीमती सामान चोरी कर लिए. चोरी गए इन सामानों का कुल मूल्य काफी अधिक बताया जा रहा है.

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल चुकी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही आरोपितों की पहचान करने और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read : औरंगाबाद में होटल मैनेजर पर 15 लाख की हेराफेरी का आरोप, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJURANJAN KUMAR

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >