Bihar News: औरंगाबाद में आम तोड़ने के चक्कर में करंट से दर्दनाक मौत, 11000 वोल्ट के तार में सट गया किशोर

Bihar News: औरंगाबाद में आम तोड़ने के चक्कर में एक किशोर हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया. झुलसने से उसकी मौत हो गयी. 11000 वोल्ट वाले तार में सटने से किशोर की जान चली गयी.

Bihar News: औरंगाबाद में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गयी. करंट लगने से युवक का शरीर पूरी तरह झुलस गया और उसकी जान चली गयी. घटना अंबा थाना क्षेत्र के नबीनगर रोड स्थित इंडियन बैंक के समीप की है. किशोर आम तोड़ने के लिए एक छत पर गया था और वहीं हादसे का शिकार बन गया.

आम तोड़ने के दौरान हादसे का शिकार बना

गुरुवार को एक छत पर आम तोड़ने के दौरान 12 वर्षीय किशोर गोविंद भूईंयां की मौत हो गया. मृतक सोना बीघा गांव के सत्येंद्र भूईंयां का पुत्र बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही अंबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़

ALSO READ: पटना के स्पा में ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ देने का दबाव बनाता था मालिक, लॉकडाउन में मुंबई से लौटी महिला ने खोली पोल

11000 केवीए की सप्लाई लाइन में सटने से मौत

मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद आम तोड़ने के लिए एक मकान के छत पर गया था. इस छत के ऊपर ही बिजली के हाईवोल्टेज करंट वाले तार के संपर्क में किशोर आ गया. बताया जा रहा कि 11000 केवीए की सप्लाई लाइन में सटने से उसकी मौत हो गई. वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >