औरंगाबाद: कुटुंबा रेफरल अस्पताल में परिचारिका कक्ष से महिला शौचालय तक वीडियो बनाने का आरोप, महिला कर्मियों में असुरक्षा की भावना

औरंगाबाद के कुटुंबा रेफरल अस्पताल में एक युवक द्वारा परिचारिका कक्ष से महिला प्रसाधन तक मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. इस घटना से महिला स्वास्थ्य कर्मियों में भय और असुरक्षा का माहौल है.

Aurangabad News: कुटुंबा स्थित रेफरल अस्पताल में शनिवार को एक युवक द्वारा परिचारिका कक्ष से लेकर महिला प्रसाधन (टॉयलेट) के पास तक मोबाइल से वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों के बीच भय, असुरक्षा और असहजता का माहौल बना हुआ है.

दवा न मिलने पर नाराज युवक ने शुरू कर दी वीडियो बनाना

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओपीडी एवं दवा वितरण कक्ष बंद होने के बाद एक युवक दवा लेने अस्पताल पहुंचा था. ड्यूटी पर तैनात महिला फार्मासिस्ट ने उसे नियम का हवाला देते हुए बताया कि समय सीमा समाप्त होने के कारण दवा वितरण केंद्र बंद हो चुका है और सभी कार्य सरकारी प्रक्रिया के तहत ही होते हैं. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने अपने मोबाइल से महिला कर्मी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

पीछा करते हुए महिला प्रसाधन तक पहुंचा युवक, सुरक्षा की मांग

महिला कर्मियों ने आरोप लगाया कि जब संबंधित महिला कर्मचारी परिचारिका कक्ष से उठकर महिला प्रसाधन की ओर गईं, तो आरोपी युवक वीडियो बनाते हुए उनके पीछे-पीछे वहां तक पहुंच गया. इससे अस्पताल की महिला कर्मियों में हड़कंप मच गया. महिला कर्मियों ने इसे किसी सुनियोजित साजिश की आशंका जताते हुए अस्पताल प्रबंधन से मामले की शिकायत की है और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है.

लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: अस्पताल प्रबंधक

मामले के संबंध में अस्पताल प्रबंधक बृजकिशोर ने बताया कि उन्हें घटना की मौखिक जानकारी मिली है, हालांकि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलते ही मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी को चिह्नित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ambuj kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >