सोन नदी पार करते समय वृद्ध लापता, तलाश जारी

डूबे व्यक्ति की पहचान पुराना शहर वार्ड संख्या दो तकया पर निवासी 73 वर्षीय बहादुर चौधरी के रूप में की गयी है

दाउदनगर. सोन नदी काली घाट पर नदी पार करते समय अचानक सोन नदी का पानी बढ़ जाने के कारण एक व्यक्ति डूब गया. डूबे व्यक्ति की पहचान पुराना शहर वार्ड संख्या दो तकया पर निवासी 73 वर्षीय बहादुर चौधरी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वे मछली मारने का काम करते थे और मछली मारने के लिए सोन नदी के दूसरी ओर गये थे. उधर, से पैदल ही अपने घर आने के लिए दाउदनगर की ओर सोन नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान सोन नदी का पानी अचानक बढ़ गया और वे देखते-देखते डूब गये. कुछ लोगों ने देखा और शोरगुल मचाया, तब तक वे डूब चुके थे. संवाद भेजे जाने तक स्थानीय गोताखोरों द्वारा सोन नदी में शव की तलाश की जा रही थी. घटनास्थल पर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर हरिचरण राम, राजस्व कर्मचारी राकेश पटेल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार, रामकरण पासवान, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >