ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जिले में अलर्ट, चौकसी बढ़ाने के निर्देश

शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और एसपी अंबरीष राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने को लेकर बैठक की गयी

औरंगाबाद शहर. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिये गये हैं. शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और एसपी अंबरीष राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने को लेकर बैठक की गयी. बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा एनटीपीसी एवं श्री सीमेंट के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि अपने कैंपस में कार्यरत सभी कर्मियों एवं प्रत्येक वाहन चालकों को हर हाल में थाना द्वारा निर्गत आचरण प्रमाण पत्र जांच कर ही प्रवेश दें. इसके लिए अपने स्तर से गाइडलाइन जारी करते हुए सभी कर्मियों को आचरण प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दें. अपने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध करें. कहीं भी किसी तरह से चुक नहीं होनी चाहिए. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारी को इन कंपनियों में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से सिक्योरिटी ऑडिट करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा इन कंपनियों की बाउंड्री पर लाइट एवं सिक्योरिटी का भी उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए गए अफवाहों से बचने की अपील की गयी. बैठक में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ-साथ जिले के सभी एसएसबी एवं सीआरपीएफ कमांडेंट, श्री सीमेंट एवं एनटीपीसी के प्रतिनिधि, एनसीसी एवं स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी, सहायक अभियंता, दूरभाष बीएसएनएल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई पदाधिकारी, रेलवे अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

स्टेशन व रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

डीएम ने रेलवे के अधिकारियों से स्टेशन एवं ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछताछ की. उन्होंने रेलवे लाइन एवं रेलवे पुल की नियमित सघन जांच कराते रहने का निर्देश दिय. पुलिस अधीक्षक द्वारा कम्युनिकेशन के साधन बरकरार रखने हेतु टावर कंपनियों से जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता के बारे में पूछा गया. उन्होंने टावर कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि ट्रांसमिशन का तार जिस-जिस प्रखंड से गुजरा हो उस थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित करें.

पुल-पुलिया की विशेष निगरानी के निर्देश

जिलाधिकारी, एनएचएआई के पदाधिकारी से अवगत हुए कि कि रास्ते में पड़ने वाले पुल-पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से क्या-क्या कदम उठाए जा रहा है. पुलिस अधीक्षक द्वारा हर पुल पर सुपरवाइजर रैंक के अधिकारी को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिए एवं सभी बड़े पुल के नीचे लाइट लगाने का निर्देश दिया गया.

धार्मिक स्थलों की बढ़ेगी सुरक्षा

जिलाधिकारी द्वारा जिले के बड़े धार्मिक स्थल जैसे देव सूर्य मंदिर, उमगा सूर्य मंदिर, देवकुंड मंदिर, जामा मस्जिद, महावीर मंदिर एवं अन्य जगहों पर तीनों पाली में गृह रक्षक प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा समाहरणालय, जेल, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, सदर अस्पताल एवं अन्य प्रमुख स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा एसएसबी एवं सीआरपीएफ के प्लाटून के अधिकारियों को निरंतर गस्ती करने का निर्देश दिया गया. वहीं स्काउट एंड गाइड तथा एनसीसी के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एनसीसी कैडर में 18 वर्ष से ऊपर के कुल 400 अभ्यर्थी एवं स्काउट एंड गाइड कैडर के 200 अभ्यर्थी हैं जो इस परिस्थिति में जिला में सेवा देने के लिए तत्पर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >