मौलाबाग में बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन का आयोजन, आध्यात्मिक प्रवचन में साधना और सेवा का संदेश

Aurangabad News : दाउदनगर के मौलाबाग में आनंद मार्ग द्वारा अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने साधना, सेवा और आध्यात्मिक जीवन का संदेश ग्रहण किया.

Aurangabad News : शहर के मौलाबाग स्थित सुबोध कुमार के नवनिर्मित आवास पर आनंद मार्ग की ओर से बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कीर्तन में भाग लिया. अखंड कीर्तन से पूरे परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा. इस दौरान श्रद्धालुओं ने साधना और सेवा के महत्व का संदेश ग्रहण किया.

वरिष्ठ आचार्य ने आत्मा-परमात्मा के संबंध पर डाला प्रकाश

आनंद मार्ग के वरिष्ठ आचार्य यतींद्रानंद अवधूत ने आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए आत्मा और परमात्मा के संबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन के आध्यात्मिक उद्देश्य को समझना चाहिए और साधना के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने साधना को आत्मिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया.

नियमित साधना के महत्व पर हुई चर्चा

औरंगाबाद जिले के आनंद मार्ग के वरिष्ठ भुक्ति प्रधान रामाश्रय प्रजापति ने साधना के रहस्य पर चर्चा करते हुए नियमित साधना के महत्व को बताया. उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जीवन के लिए नियमित साधना आवश्यक है. वहीं, डॉ. गौरी शंकर सिंह ने भी अध्यात्म के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन के महत्व से अवगत कराया.

Also Read : मीटर बाइपास से वायर टैपिंग तक... नवादा में बिजली चोरी के दो मामले, 14.82 लाख का नुकसान

साधना, सेवा और त्याग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

कार्यक्रम का संचालन कर रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक रामबचन राम ने कहा कि मनुष्य को यह शरीर बहुत कठिनाई से प्राप्त होता है. इसलिए जीवन को अधिक से अधिक साधना, सेवा और त्याग में लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और मानवता के लिए भी उपयोगी बनना है.

Also Read : नवादा: बहन की हत्या में न्याय की लड़ाई लड़ रहे भाई की मौत, रेलवे लाइन किनारे मिला शव; ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा : संजय कुमार सिन्हा

आनंद मार्ग के जिला सचिव संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की सहायता करने और समाजहित में कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सेवा की भावना के साथ किया गया कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. मौके पर सत्येंद्र, मुखदेव, दूधेश्वर, मोहन, राधेश्याम, बृजनंदन, लाल बाबू, यदुनंदन, उग्रह, अशोक, विश्वकर्मा, जगदेव, बैजनाथ, शिक्षिका स्मिता, मानती कुमारी समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read : बलिया बुर्जुग में गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, हादसे के बाद भी नहीं हुई मरम्मत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >