औरंगाबाद: एससी/एसटी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, आजन थाना पुलिस ने भेजा जेल

Aurangabad News: आजन थाना की पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के आजन थाना की पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र धनंजय सिंह के रूप में हुई है.

आजन थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >