Aurangabad News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई देवकुंड की ओर से स्थानीय शिक्षण संस्थानों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया. नगर सदस्यता प्रमुख मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में साइंस कोचिंग, विद्या कोचिंग, आर्या कोचिंग और द लर्निंग लैब में अभियान चलाकर कुल 1,287 छात्र-छात्राओं को अभाविप की सदस्यता दिलाई गई.
31 अगस्त तक चलेगा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान
अभियान के दौरान प्रवासी कार्यकर्ता गौरव मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जाता है. इसके माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ा जाता है. इसी क्रम में इस वर्ष 22 जुलाई से 31 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभाविप छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार कार्य करता है. महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर भी संगठन आवाज उठाता है.
Also Read : झोपड़ी में पढ़ाई कर औरंगाबाद के सोनू ने हासिल की रेलवे में नौकरी, बने असिस्टेंट लोको पायलट
सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
गौरव मिश्रा ने कहा कि अभाविप की गतिविधियां केवल शैक्षणिक संस्थानों तक सीमित नहीं हैं. संगठन की ओर से रक्तदान शिविर, बालिकाओं के लिए मिशन साहसी, ऋतुमति अभियान और सृजना निखार अभियान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम चलाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में परिषद की पाठशाला के माध्यम से शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का भी कार्य किया जा रहा है.
Also Read : औरंगाबाद में आठ सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना कूच करेंगे राशन डीलर, गर्दनीबाग में देंगे धरना
सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर विद्यार्थियों ने ली सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं चिंटू, अर्जुन, अंकित, अमन, प्रिंस, खुशी, श्वेता, सोनी और रिमझिम ने कहा कि वे अभाविप के सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का अवसर मिलेगा.
नगर इकाई के कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर मंत्री मनीष जायसवाल, सह मंत्री मनीष सिंह, श्रीकांत कुमार, विकास कुशवाहा, सुमित कुमार, अजीत कुमार, विक्की कुमार, दीपक कुमार, सुबोध कुमार, चंदन कुमार, रवींद्र कुमार सहित नगर इकाई के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
