सड़क दुर्घटना में चंदेल बिगहा गांव के एक युवक की मौत

झारखंड के डाल्टेनगंज में हुई घटना

अंबा. झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य सड़क पर डाल्टेनगंज के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की है. मृतक 27 वर्षीय सिकंदर भारती रिसियप थाना क्षेत्र के चंदेल बिगहा गांव का रहने वाला था. दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के पश्चात मृतक का शव पैतृक गांव चंदेल बिगहा लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार मृतक डाल्टेनगंज में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था. रविवार को वह अपने घर चंदेल बिगहा आया था. सोमवार को वह अपने काम पर लौट गया था. वह अपने कार्यालय से निकलकर बाइक पर सवार होकर फील्ड वर्क के लिए जा रहा था. इस क्रम में अमानत नदी के समीप उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही ग्रेडर से टकरा गयी और उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं उक्त गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व ही मृतक की शादी हुई थी. उसका एक मासूम बच्ची भी है. मृतक का शव चंदेल बिगहा गांव पहुंचने की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष सिकंदर यादव समेत अन्य लोग वहां पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया. प्रमुख ने कहा कि युवक की मौत से उक्त गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >