बेटी को विदा करने से पहले सड़क हादसे में मां की गयी जान

बेटी के पीले हाथ करने का सपना रह गया अधूरा, उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

दुखद़

पांच मई को तिलक और सात मई को आनी थी बारात, चल रही थी तैयारी

घर में गूंज रहे थे मांगलिक गीत, हादसे की खबर से पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

देव के केश्वर बिगहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कीहुई मौत

बेटी के पीले हाथ करने का सपना रह गया अधूरा, उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

मगध मेडिकल कॉलेज गया में उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम

फोटो नंबर-16-पोस्टमार्टम के इंतजार में परिजनप्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण

औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत केश्वर बिगहा गांव में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे घायल महिला की मौत मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, गया में हो गयी. मृतका की पहचान केश्वर बिगहा निवासी राम केश्वर राम की 40 वर्षीया पत्नी सुगापति देवी के रूप में की गयी है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के भाई रमेश राम ने बताया कि पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था. आगामी पांच मई को तिलक और सात मई को बारात आनी थी, जिसे लेकर सुगापति काफी उत्साहित थीं. घर में शादी के गीत गूंज रहे थे और शनिवार को ही दामाद के लिए बाइक खरीदकर लायी गयी थी. बेटी की शादी में कोई कमी न रहे, इसे लेकर वह पड़ोसियों से राय-मशविरा करने शनिवार शाम करीब छह बजे घर से निकली थीं. इसी दौरान सड़क पार करते समय एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रमेश ने बताया कि उनके बहनोई हरियाणा के बहादुरगंज स्थित एक शू फैक्ट्री में कार्यरत हैं, जिन्हें इस हृदयविदारक हादसे की सूचना दे दी गयी है. मृतका अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियां छोड़ गयी हैं. मां की अचानक मौत के बाद आठ वर्षीय नीतीश, 16 वर्षीय निखिल, 18 वर्षीय निधि और 20 वर्षीय प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया. इस दुखद घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में की गयी है. आरोपित वाहन की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >