औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित पवई पहाड़ के समीप एक स्काॅर्पियो चालक ने विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म किया़ घटना शुक्रवार रात की है. महिला थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह दुष्कर्म के आरोपित संजय पासवान को सुंदरगंज मेला से गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर धारा 341,342,376,506 के तहत कांड संख्या 31-16 दर्ज की गयी है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार रजोई गांव में
एक श्रृंगार दुकान चलाने वाली महिला शाम को सुंदरगंज जाने के लिये बाइपास ओवरब्रिज पर आयी हुई थी. महिला को अकेले होने का फायदा उठाते हुए स्कार्पियो चालक उसके पास पहुंचा और 300 रुपये में पहुंचाने को कह कर वाहन में बैठा लिया और फिर उसे पवई गांव के पश्चिम मंदिर के पीछे वाली सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया. इस घटना से पूरी तरह घबरायी महिला साहस दिखाते हुए महिला अपने परिजन के साथ थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. उसकी मेडिकल जांच करायी गयी है़
