ओबरा : बेल पंचायत के सिहुड़ी गांव में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के बाद मंगलवार को दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार की उपस्थिति में धान की फसल कटवायी गयी. बताया जाता है कि 2015 के जून माह में एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में उत्पन्न विवाद को दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था. एसडीओ ने बताया कि एक पक्ष पर सोमवार की रात्रि 12 व्यक्तियों को बंधपत्र भरवाने के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है.
सीओ तारा प्रकाश ने बताया कि सरकारी जमीन में कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर धान लगा दिया गया था, जिसके कारण यह विवाद उत्पन्न हो गया था. उन्होंने यह भी बताया कि दस डिसमिल जमीन नमाज पढ़ने के लिए उपलब्ध करा दी गयी है. ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, खुदवा थानाध्यक्ष मनोज राम, फेसर थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमाशंकर सिंह के अलावा महिला पुलिस बल मौके पर मौजूद था.
