दाउदनगर : खुदवां थाना क्षेत्र के गैनी गांव में गैस सिलेंडर से लगी आग के कारण सात लोग झुलस गये. घटना शुक्रवार के सुबह की है. जख्मी होने वालो में छह घरों के कुल सात लोग शामिल हैं और सभी घटना के समय एक ही स्थान पर इकट्ठे थे. जानकारी के अनुसार गैनी निवासी 80 वर्षीय ताज मोहम्मद व इनकी पत्नी 75 वर्षीया जमीला खातुन के अलावे जख्मी होने वालो में 35 वर्षीया समैया खातुन, 8 वर्षीय दिलजान अंसारी, तेरह वर्षीय सागीर अंसारी, 21 वर्षीय इब्रान अंसारी व 8 वर्षीय आसिफ अंसारी शामिल हैं.
सभी जख्मियों का इलाज दाउदनगर औरंगाबाद पथ स्थित अरविंद हॉस्पिटल में किया जा रहा है. गैनी पंचायत के मुखिया जमादार सिंह अपनी देखरेख में जख्मियों का इलाज करा रहे हैं. खुदवां थाना के एएसआई केपी सिंहा ने दाउदनगर पहुंचकर जख्मी का बयान लिया. जख्मी ताज मोहम्मद ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला था.
