10 के सिक्के लेने से कर रहे इनकार

दुकानदारों की मनमानी से लोग परेशान दाउदनगर : दाउदनगर शहरी क्षेत्र में 10 रुपये के सिक्के जाली होने के अफवाह से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. दस रुपये के सिक्के लेने से दुकानदार परहेज कर रहे हैं. कई लोगों ने बताया कि बाजार में यह अफवाह तेजी से फैली है कि दस रुपये […]

दुकानदारों की मनमानी से लोग परेशान
दाउदनगर : दाउदनगर शहरी क्षेत्र में 10 रुपये के सिक्के जाली होने के अफवाह से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. दस रुपये के सिक्के लेने से दुकानदार परहेज कर रहे हैं. कई लोगों ने बताया कि बाजार में यह अफवाह तेजी से फैली है कि दस रुपये के सिक्के काफी खोटे सिक्के हैं, जिसे लोग लेने से डर रहे हैं. कई ग्राहकों ने बताया कि दिवाली में तो दुकानदार सिक्के लेने से मना कर दिये. बहुत जांच पड़ताल के बाद ही सिक्के ले रहे हैं. कई दुकानदारों ने बताया कि हमलोगों को लग रहा है कि कहीं जाली सिक्का न मिल जाये, जिससे हमलोग डर रहे हैं.
दुकानदार अगर सिक्का ले भी रहे हैं, तो वे काफी जांच-परख के बाद ही ले रहे हैं. इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. हालांकि, किसी ने भी इसकी शिकायत प्रशासन के पदाधिकारियों तथा पुलिस के पदाधिकारियों ने नहीं की है, फिर भी बाजार में अफवाह से लोगों को परेशानी हो रही है. इधर, बैंक अधिकारियों का कहना है कि 10 के सिक्कों का लेकर गलत अफवाह फैली है. सिक्के लेने से इनकार करनेवाले दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >