औरंगाबाद शहर : सदर प्रखंड के करहारा गांव में डायन-भूत का आरोप लगा कर एक महिला की पिटाई कर दी गयी. करहारा गांव में डायन का आरोप लगा कर पड़ोसियों ने महिला हेमंती देवी, इसके पुत्र नीरज कुमार और पुत्री निर्मला कुमारी की बेरहमी से पिटाई की. इन तीनों का इलाज गुरुवार की दोपहर सदर अस्पताल में की गयी. इस संबंध में जख्मियों ने मारपीट का आरोप गांव के ही गोविंदा राम और मिथुन राम पर लगाया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सउद अख्तर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी. बताते चलें कि बुधवार की रात फेसर थाना क्षेत्र के चेतन गांव मे एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला मनरजिया कुंवर की पिटाई भी पड़ोसियों ने डायन बता कर दी थी.
करहारा में डायन बता कर महिला की पिटाई
औरंगाबाद शहर : सदर प्रखंड के करहारा गांव में डायन-भूत का आरोप लगा कर एक महिला की पिटाई कर दी गयी. करहारा गांव में डायन का आरोप लगा कर पड़ोसियों ने महिला हेमंती देवी, इसके पुत्र नीरज कुमार और पुत्री निर्मला कुमारी की बेरहमी से पिटाई की. इन तीनों का इलाज गुरुवार की दोपहर सदर […]
