औरंगाबाद नगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद द्वारा अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला जज बलराम दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामले निबटाये जायेंगे. वहीं बड़े पैमाने पर सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जायेगा.
दीवानी, अापराधिक, राजस्व, बैंक ऋण, बीमा कंपनी, मनरेगा, बिजली, टेलीफोन, पारिवारिक, श्रम, उत्पाद, वन जैसे मामलों का निबटारा किया जायेगा. राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण के लिए अपना आवेदन संबंधित विभाग में या जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जमा कर सकते हैं.
