डॉक्यूमेंटरी की शूटिंग नवंबर में

औरंगाबाद सदर. कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार पटना द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान’ के तहत फिल्म की शूटिंग की जायेगी. इसके तहत डॉक्यूमेंटरी फिल्म ‘धरती का सौंदर्य है बेटी’ नामक फिल्म की शूटिंग जिले के विभिन्न स्थानों पर नवंबर माह से शुरू होगी. फिल्म के निर्माता बीके सुमन […]

औरंगाबाद सदर. कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार पटना द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान’ के तहत फिल्म की शूटिंग की जायेगी.
इसके तहत डॉक्यूमेंटरी फिल्म ‘धरती का सौंदर्य है बेटी’ नामक फिल्म की शूटिंग जिले के विभिन्न स्थानों पर नवंबर माह से शुरू होगी. फिल्म के निर्माता बीके सुमन ने बताया कि इस डॉक्यूमेंटरी फिल्म की शूटिंग का उद्देश्य बेटे-बेटियों में हो रहे मतभेद को मिटाना है. इससे समाज में काफी दुष्प्रभाव पड़ता है. आज बेटों, बेटियों को एक समान महत्व देने की जरूरत है. ऐसे मतभेद को समाज से मिटाने के लिए, बेटियों को गर्भ में मार दिये जाने जैसे कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >