फार्म एरिया में राजमिस्त्री की मौत

निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा औरंगाबाद शहर : शहर के फार्म एरिया में एक मकान के निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री व इस्लामटोली मुहल्ला निवासी मो हसन की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की दोपहर की है. पता चला कि मो हसन अपने घर से सुबह ही ईंट की जोड़ाई करने फार्म एरिया में […]

निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

औरंगाबाद शहर : शहर के फार्म एरिया में एक मकान के निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री व इस्लामटोली मुहल्ला निवासी मो हसन की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की दोपहर की है. पता चला कि मो हसन अपने घर से सुबह ही ईंट की जोड़ाई करने फार्म एरिया में गये थे. निर्माण कार्य के दौरान अचानक वो बेहोश हो गये. निर्माण स्थल पर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. परिजन आनन-फानन में पहुंचे और बेहोश राज मिस्त्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सकों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया. इधर, मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, अस्पताल में कोहराम मच गया. परिजनों की चीत्कार से कोना-कोना दहल उठा. वार्ड पार्षद मो फारुख व अन्य लोग पहुंचे और परिजनों को शांत कराया.
गंभीर अवस्था में राजमिस्त्री को इलाज के लिए ले जाते परिजन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >