केवानी मुहल्ले में भिड़े दो पक्ष, चार लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के बिराटपुर केवानी मुहल्ला में घर के समीप ओटा बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. पहले शुरू हुई मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में छोटू कुमार, राहुल कुमार, आरती कुमारी और नन्हक चौधरी जख्मी हो गये. घटना की सूचना कुछ लोगों ने नगर […]

औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के बिराटपुर केवानी मुहल्ला में घर के समीप ओटा बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. पहले शुरू हुई मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में छोटू कुमार, राहुल कुमार, आरती कुमारी और नन्हक चौधरी जख्मी हो गये. घटना की सूचना कुछ लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी.

पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. नगर पुलिस के देखरेख में सभी चारों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं. घटना गुरुवार की दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार नन्हक चौधरी और राहुल कुमार के परिजनों के बीच घर के समीप ओटा बनाने को लेकर कहासुनी हो गयी. इसी बीच दोनों पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >