खबर छपते ही एनएच दो की हुई मरम्मत

औरंगाबाद सदर : राष्ट्रीय राजमार्ग दो की बदहाल स्थिति से संबंधित खबर ‘प्रभात खबर’ में छपते ही नेशनल हाइवे ऑथाेरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) हरकत में आ गयी है. सड़क की खराब हालत को लेकर एक खबर ‘प्रभात खबर’ के पेज तीन पर मंगलवार को ही प्रकाशित हुई. इस पर एनएच के पदाधिकारी ने फौरन एक्शन […]

औरंगाबाद सदर : राष्ट्रीय राजमार्ग दो की बदहाल स्थिति से संबंधित खबर ‘प्रभात खबर’ में छपते ही नेशनल हाइवे ऑथाेरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) हरकत में आ गयी है. सड़क की खराब हालत को लेकर एक खबर ‘प्रभात खबर’ के पेज तीन पर मंगलवार को ही प्रकाशित हुई. इस पर एनएच के पदाधिकारी ने फौरन एक्शन लिया और सड़क की मरम्मत करायी. बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग दो की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसकी शिकायत अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से की थी.

शिकायत करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले सढैल व बसतपुर गांवों के बीच क्षतिग्रस्त सड़क का मामला उठाया था. सड़क पर बड़े गड्ढे उभर आये थे, जहां हर रोज दुर्घटनाएं हो रही थी. साथ ही, बड़ी गाड़ियों से लेकर छोटी गाड़ियां यहां दुर्घटनाग्रस्त हो रहीं थी. एनएचएआइ ने सड़क के गड्ढों को दुरुस्त कर लिया है. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्दीबाजी में मरम्मत के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, जिसके कारण सड़क की हालत जल्द ही पहले जैसी हो सकती है़

सड़क की मरम्मत करते कर्मी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >