अतिक्रमणकारियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

औरंगाबाद शहर :मुख्य बाजार पथ से अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई पुलिस अकेले दम पर कर रही है. इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों के सेहत में सुधार होता नहीं दिख रहा है. सोमवार को नगर थाना पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी के समीप से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा. इस दौरान सड़क पर ही ठेला पर सब्जी सजाकर बेच […]

औरंगाबाद शहर :मुख्य बाजार पथ से अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई पुलिस अकेले दम पर कर रही है. इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों के सेहत में सुधार होता नहीं दिख रहा है. सोमवार को नगर थाना पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी के समीप से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा. इस दौरान सड़क पर ही ठेला पर सब्जी सजाकर बेच रहे फुटपाथी दुकानदार का ठेला पलट गया. ठेला व्यवसायी व आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस द्वारा ठेला को पलट दिया गया, लेकिन पता चला कि पुलिस के डर से भागने के क्रम में ठेला पलट गया. वैसे अतिक्रमणकारियों के समान जब्त करने की भी कार्रवाई पुलिस कर रही है.

नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन लगातार मुख्य बाजार पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की कोशिश कर रहे है. शराबी गिरफ्तारऔरंगाबाद शहर.नगर थाना पुलिस ने शहर से मो कलीम नामक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि गिरफ्तार शराबी टिकरी मुहल्ला का रहने वाला है. मेडिकल जांच के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

दो गिरफ्तार

पूर्व के मामले में नगर थाना पुलिस ने कामा बिगहा के सुनील मंडल और बराटपुर के मनीष सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इन दोनों के ऊपर नगर थाना का मामला था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया.शहर के ओवर ब्रिज के समीप बाइक दुर्घटना में मनोज कुमार नामक युवक जख्मी हो गया. रविवार की रात कुछ लोगों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पातल लाया.पता चला कि मनोज टिकरी मुहल्ले का रहने वाला है और ओवरब्रिज होकर अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में एक आवारा पशु से बाइक टकरा गयी,जिससे वह जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >