कार्तिक मास शुरू होते ही सूर्य मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

देव : ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण सौर तीर्थ स्थल में छठ गीतो की गूंज सोमवार से शुरू हो गयी है. बताते चले कि आश्विन मास की शरद पूर्णिमा के बाद पवित्र मास कार्तिक का शुरुआत हो गयी है. कार्तिक मास का पूरा माह पवित्र माना गया है. यही कारण है कि […]

देव : ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण सौर तीर्थ स्थल में छठ गीतो की गूंज सोमवार से शुरू हो गयी है. बताते चले कि आश्विन मास की शरद पूर्णिमा के बाद पवित्र मास कार्तिक का शुरुआत हो गयी है. कार्तिक मास का पूरा माह पवित्र माना गया है. यही कारण है कि आज से ही छठ गीतो की गूंज सूर्य मंदिर के लाउडस्पीकर और यहां चलने वाले वाहनो में पूरे दिन सुनने को मिलना शुरू हो गया है. इसके अलावे देव प्रखंड के बालूगंज, केताकी, कुरका, चैनपुर, साहेब बिगहा सहित दर्जनों गांवों की महिलाएं सुबह के अंधेरे में ही सूर्य मंदिर आना शुरू कर दी हैं.

इन सब में खास बात यह है कि सुबह के 3 बजे से जैसे ही महिलाओं की टोलियां देव पहुंचती हैं, तो उनके द्वारा टोलियों में गया जा रहे गीत की मधुर ध्वनि लोगों को आनंदित कर रही है. सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में महिलाओं का झूंड सूर्यकुंड तालाब पहुंचता है और वहां स्नान कर भगवान सूर्य के मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में प्रवेश कर जाता है और महिलाओं द्वारा अपने हाथों से भगवान के मंदिर को धोया जाता है. इस दौरान महिलाएं गीत गाकर भगवान को जगाती हैं. पूरे माह यह क्रम चलता है, जिसका शुभारंभ आज से शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >