जल्द से जल्द खुलवा लें संयुक्त बैंक खाता

बैठक में उपस्थित एसबीआइ के वरीय शाखा प्रबंधक राजेश कुमार व पेंशनर. दाउदनगर : जिन पेंशनरों का एकल खाता है, वे जल्द से जल्द अपनी पत्नी के साथ संयुक्त खाता खुलवा लें. इससे लाभ यह होगा कि यदि पेंशनर पैसा निकासी के समय हस्ताक्षर करने में असमर्थ रहेंगे, तो उनकी पत्नी हस्ताक्षर कर सकेंगी. यह […]

बैठक में उपस्थित एसबीआइ के वरीय शाखा प्रबंधक राजेश कुमार व पेंशनर.

दाउदनगर : जिन पेंशनरों का एकल खाता है, वे जल्द से जल्द अपनी पत्नी के साथ संयुक्त खाता खुलवा लें. इससे लाभ यह होगा कि यदि पेंशनर पैसा निकासी के समय हस्ताक्षर करने में असमर्थ रहेंगे, तो उनकी पत्नी हस्ताक्षर कर सकेंगी. यह बात शनिवार को मध्य विद्यालय संख्या-2 में पेंशनर समाज के लोगों के साथ बैठक करते हुए भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारियों ने कही. वरीय शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने बैंक के स्कीम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने 1 नवम्बर से जमा किये जाने वाले जीवन प्रमाण पत्र में वांछित कागजातों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि बैंक में सीनियर सिटीजन के लिए एक अलग काउंटर है.
पेंशनरों के लिए लोन की व्यवस्था है. आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार द्विवेदी एवं बैंक अधिकारी पंकज कुमार ने भी बैठक को संबोधित किया. अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामजीवन प्रसाद सिंह ने की. इस मौके पर अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक साधुचंद मेहता, दामोदर पुरी, रामनंदन सिंह, शर्मानंद पांडेय, रामगति सिंह, हंसराज चौधरी, ललिता कुमारी, सोहर कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >