एसडीओ के साथ वार्ता के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल

दाउदनगर : महादलित विकास मंच द्वारा रोगी कल्याण समिति के गठन समेत अन्य मांगों को लेकर आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन एसडीओ राकेश कुमार से वार्ता के बाद खत्म हो गया. मंच के अध्यक्ष टुल्लू रावत के अलावा कुंती देवी, गायत्री देवी, प्रभावती देवी, प्रह्लाद प्रसाद, करमू प्रसाद रावत दूसरे दिन भी भूख हड़ताल […]

दाउदनगर : महादलित विकास मंच द्वारा रोगी कल्याण समिति के गठन समेत अन्य मांगों को लेकर आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन एसडीओ राकेश कुमार से वार्ता के बाद खत्म हो गया. मंच के अध्यक्ष टुल्लू रावत के अलावा कुंती देवी, गायत्री देवी, प्रभावती देवी, प्रह्लाद प्रसाद, करमू प्रसाद रावत दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे थे़

एसडीओ ने जूस पिलाकर हड़ताल तोड़वाया. इससे पहले शाम तक पीएचसी प्रभारी डाॅ मनोज कुमार कौशिक से शिष्टमंडल की वार्ता हुई. इसके बाद एसडीओ राकेश कुमार के साथ शिष्टमंडल ने पीएचसी कार्यालय में वार्ता करते हुये अपनी मांगों को रखा. एसडीओ ने पीएचसी प्रभारी को दस दिनों के भीतर बैठक कर रोगी कल्याण समिति का गठन करने का निर्देश दिया. शिष्टमंडल में मंच के अध्यक्ष के अलावा विश्वास चौधरी, शंभु कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >