माओवादियों ने मुखिया पति को दिया अल्टीमेटम

नवीनगर (औरंगाबाद) : टंडवा थाना क्षेत्र के इलाकों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपका कर टंडवा पंचायत के मुखिया पति व पूर्व मुखिया सहित 16 ग्रामीणों को सजा देने की अपील जनता से की है. साथ ही यह भी कहा है कि यदि जनता अपनी अदालत में इन्हें सजा नहीं देती है, […]

नवीनगर (औरंगाबाद) : टंडवा थाना क्षेत्र के इलाकों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपका कर टंडवा पंचायत के मुखिया पति व पूर्व मुखिया सहित 16 ग्रामीणों को सजा देने की अपील जनता से की है.

साथ ही यह भी कहा है कि यदि जनता अपनी अदालत में इन्हें सजा नहीं देती है, तो संगठन जन अदालत में सभी को सजा देगा. सोमवार की रात भाकपा माओवादी संगठन द्वारा पटवाटोली स्थित ग्राम पंचायत भवन, बेनी रोड स्थित पानी टंकी के समीप पेड़ सहित अन्य जगहों पर पोस्टर चिपकाये गये हैं.

मंगलवार की सुबह पुलिस ने पोस्टरों को बरामद किया है, माओवादी पोस्टर में लिखा गया है कि पुलिस दलाल, समाजवाद के पागल कुत्ते होशियार, पुलिस के पैसे पर बिक कर मुखबिरी न करें, इन सभी पुलिस मुखबिरी और दलालों को जनता अदालत लगा कर सजा दें अन्यथा संगठन जन अदालत लगा कर सजा देगा.

माओवादी पोस्टर में टंडवा पंचायत मुखिया पति अभय वैध, पूर्व मुखिया भगवान सिंह, करमा निवासी विनोद सिंह, भगवानपुर निवासी पिंटू सिंह, महुआदोहर निवासी राजेश्वर सिंह, करम लहंगा निवासी पृथ्वी पासवान, मनोज भुइंया, नावाडीह निवासी संजय सिंह, मोहरी इटवा निवासी चंद्रमा पासवान, बिचकुरवा निवासी कृष्णा पासवान, चंदन बिगहा निवासी अनिल सिंह, फुलवरिया निवासी कृष्णा यादव, बाघाखोह निवासी लखन पासवान, बारा निवासी रिंकू सिंह, मियाघुरा निवासी संदीप सिंह और कौशलेंद्र सिंह को सजा जनता की अदालत में दिये जाने का जिक्र किया है.

इधर, माओवादी पोस्टर के संबंध में टंडवा पुलिस का कहना है कि इस तरह का कोई पोस्टर नहीं चिपकाया गया है. जबकि, पोस्टर चिपकाये जाने की घटना के बाद टंडवा थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >