दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर अनुमंडल के चारों प्रखंडों में जिला पर्षद के लिए 99 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं. हालांकि, अनुमंडल की दस सीटों के लिए कुल 100 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, लेकिन गोह क्षेत्र संख्या-7 से निक्की कुमारी की नाम वापसी के कारण अब 99 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं. यदि ओबरा प्रखंड के तीनों सीटो में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया, तो यह संख्या इतनी ही रह जायेगी.
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दाउदनगर प्रखंड के क्षेत्र संख्या-एक से 10, क्षेत्र संख्या-दो से 13, हसपुरा प्रखंड के क्षेत्र संख्या-तीन से नौ, क्षेत्र संख्या-चार से नौ, गोह प्रखंड के क्षेत्र संख्या-पांच से नौ, क्षेत्र संख्या-छह से 10, क्षेत्र संख्या-सात से छह, ओबरा प्रखंड के क्षेत्र संख्या-14 से आठ, क्षेत्र संख्या-15 से 11 व क्षेत्र संख्या-16 से 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
