ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड परिसर में मंगलवार के अंतिम दिन पंचायत चुनाव का नामांकन संपन्न हुआ. निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ कुमार शैलेंद्र, एआरओ अंचलाधिकारी तारा प्रकाश ने बताया कि शांति व्यवस्था के साथ नामांकन संपन्न हुआ.
बताया कि गैनी पंचायत के मुखिया पद के लिए जमादार सिंह, बेल से निकहत बानो, करसांव से सुरेंद्र प्रसाद, कारा से रोशन आरा, बभंडीहा से सरवरी खातून,बेल से पूनम देवी, सरसौली से इंदु देवी, सोनहुली से लीला देवी, ओबरा से पूनम देवी, शांति देवी, बभंडीहां से जफर अंजुम,भरूब से राकेश शर्मा, सुरिष्ठ सिंह,महुआंव से चंद्रशेखर सिंह,रामाश्रय शर्मा, अरविंद शर्मा, चंदा से रंजीत राजवंशी,भरूब से श्रीकांत पांडेय, खुदवा से तेतरी देवी, पंचायत समिति पद के लिये रतनपुर से सीमा देवी,सुबोध पांडेय, रिंकी देवी, कौशल कुमार, राम प्रवेश राम, देवंती देवी सहित अन्य नामांकन का परचा भरा.पदाधिकारियों ने बताया कि मुखिया पद के लिये 60, पंचायत समिति पद के लिये 57,सरपंच पद के लिये 23, पंच पद के लिये 135, वार्ड पद के लिये 264 कुल 539 प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया.
