औरंगाबाद : लंबे अरसे के बाद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में बैंक सहायक के पद पर बहाली शुरू हो गयी है. मंगलवार को सहकारिता अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि काफी दिनों से जिले में 10 सहायकों का पद बैंक में खाली था.
लेकिन, अब बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 28 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जायेगा. स्नातक पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसका वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूूडब्ल्यू डॉटबिहार बैंक डॉट बीआइएच डॉट एनआइसी है. इसकी बहाली प्रक्रिया खत्म होने के बाद चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की बहाली ली जायेगी.
