बीआरपी व सीआरसीसी की नहीं हुई बहाली

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नहीं की पहल औरंगाबाद (नगर) : वर्ष 2003 के नियमावली के अनुसार पूरे राज्य में नये बीआरपी व सीआरसीसी की बहाली करनी थी. लेकिन, अब तक अधिकारियों की लापरवाही से नहीं हुई. जिले के अधिकांश प्रखंडों में अब भी पद रिक्त है. उक्त बातें सोमवार को जिला परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ […]

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नहीं की पहल
औरंगाबाद (नगर) : वर्ष 2003 के नियमावली के अनुसार पूरे राज्य में नये बीआरपी व सीआरसीसी की बहाली करनी थी. लेकिन, अब तक अधिकारियों की लापरवाही से नहीं हुई. जिले के अधिकांश प्रखंडों में अब भी पद रिक्त है. उक्त बातें सोमवार को जिला परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कुछ बीआरपी व सीआरसीसी को बहाल किया गया था.
लेकिन, नये जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस पर जरा सी भी पहल नहीं की गयी. पिछले बार विज्ञापनप्रकाशित कर बहाली लेने की शुरुआत की गयी थी पर वर्तमान डीइओ द्वारा इस पर रोक लगा दी.जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई बार इससे संबंधित पत्र डीइओ को दिया गया पर वे लापरवाह की तरह टाल-मटोल करते रहे. देव प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि डीइओ पुराने सीआरसीसी से मिले हुए हैं, जिसके कारण कुछ पहल नहीं की जा रही है. वहीं, अधिकांश प्रखंडों में ऐसे शिक्षक सीआरसीसी के रूप में पदस्थापित है जो इसके योग्य नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >