विकास के नाम पर हो रही बंदरबांट : अजय सिन्हा

डीएम की जांच से सरकारी रुपये की बंदरबांट करने वाले हुए बेनकाब औरंगाबाद कार्यालय : नगर पंचायत नवीनगर में आवास घोटाला की पोल खुल गयी है. जिला पदाधिकारी ने नगर पंचायत नवीनगर को न केवल लूटे जाने से बचाया है बल्कि सरकारी राजस्व को बंदरबांट करनेवाले का भी चेहरे पर से नकाब भी हटा दिया […]

डीएम की जांच से सरकारी रुपये की बंदरबांट करने वाले हुए बेनकाब
औरंगाबाद कार्यालय : नगर पंचायत नवीनगर में आवास घोटाला की पोल खुल गयी है. जिला पदाधिकारी ने नगर पंचायत नवीनगर को न केवल लूटे जाने से बचाया है बल्कि सरकारी राजस्व को बंदरबांट करनेवाले का भी चेहरे पर से नकाब भी हटा दिया है. उक्त बातें नगर पंचायत नवीनगर के पूर्व मुख्य पार्षद व वरीष्ठ राजद नेता अजय कुमार सिन्हा कहीं. सोमवार को पत्रकारों से वार्ता के क्रम में उन्होंने कहा कि नवीनगर नगर पंचायत के विकास के लिए नगर आवास विभाग ने जितनी राशि आवंटित की है उससे नगर पंचायत क्षेत्र का स्वरूप बदल जाता.
लेकिन, इस राशि को लोग उपयोग करने के बजाय बंदरबांट करने में लग गये. पैसा नगर पंचायत का और विकास का एजेंडा बनाया गया ग्राम पंचायत क्षेत्र में. यह एक बड़ी साजिश थी, जिसका खुलासा होना नगर पंचायत नवीनगर के भविष्य के लिए जरूरी थी.
जिला पदाधिकारी के आदेश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद और गोपनीय प्रभार पदाधिकारी मुकेश मुकुल ने जो जांच रिपोर्ट सौंपी है वह रिपोर्ट के आधार पर ही प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नवीनगर थाने में की गयी है. प्राथमिकी में जिस तरह से आरोपितों पर आरोप लगाये गये है अब इसको सत्यापित करने की जिम्मेवारी पुलिस पर आ गयी है.
स्थानीय थाने की पुलिस को अविलंब आरोपितो को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा करानी होगी ताकि नवीनगर नगर पंचायत के आवास योजना को बंदरबांट किये गये पैसे को वापस लाया जा सके या फिर जो इसमें शामिल है उन पर कठोर कार्रवाई हो सके.
पूर्व मुख्य पार्षद ने आवास घोटाल का जांच सही समय पर जांच कराने के लिए जिला पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि नगर पंचायत नवीनगर में और भी जितनी योजनाएं चलायी जा रही है उसकी भी जांच उच्चस्तरीय कमेटी गठन कर करायी जाये. क्योंकि आवास योजना के जांच से यह स्पष्ट हो चुका है कि नगर पंचायत में जो योजनाएं चल रही है उसमें नियम व प्रावधान से अलग हटकर काम किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >