पुराने मॉडल के टेंपो फैला रहे प्रदूषण

पुराने मॉडल के टेंपो फैला रहे प्रदूषण दाउदनगर (औरंगाबाद).पूरे देश में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए भले ही विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं. पर, दाउदनगर में इसके लिए कोई कुछ नहीं सोच रहा है. दाउदनगर बाजार से भखरूआ मोड़ चलने वाली टेंपो हवा में प्रदूषण फैला रहे हैं. सभी टेंपो काफी पुराने मॉडल […]

पुराने मॉडल के टेंपो फैला रहे प्रदूषण दाउदनगर (औरंगाबाद).पूरे देश में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए भले ही विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं. पर, दाउदनगर में इसके लिए कोई कुछ नहीं सोच रहा है. दाउदनगर बाजार से भखरूआ मोड़ चलने वाली टेंपो हवा में प्रदूषण फैला रहे हैं. सभी टेंपो काफी पुराने मॉडल के हैं. टेंपो चालकों ने अपने इच्छा से टेंपो के पिछले हिस्से को बैठने के लायक बना दिया है. पीछे बैठने वाले यात्रियों को टेंपो के चलने पर निकलने वाली धुएं से हालत खराब रहता है. आंखों में जलन होता है तथा श्वास लेने में भी कठिनाई होती है. पीछे बैठने वाले पैंसेजर नाक व आंख को रूमाल से ढंक कर ही बैठते हैं. जब तक सभी सीट फुल नहीं हो जाता है, तब तक टेंपों खुलता नहीं है. अब जबकि अच्छे सीट व प्रदूषण मुक्त टेंपो बाजार में आ गये हैं. पर, दाउदनगर में चल रहे सभी टेंपो के मॉडल काफी पुराना है. सरकार के सभी पदाधिकारी इसे देखते हैं.लेकिन कोई इस पर कुछ नहीं करते. इसका परिणाम यह होता है कि यात्रियों को रोज इस परेशानी का सामना करना पड़ता है. लगभग डेढ़ दर्जन टेंपो बाजार से भखरूआ के लिए चलती है. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >