देव सूर्य मंदिर में गूंजे जयकारे, भक्ति भाव से संपन्न हुई प्रातःकालीन आरती.

AURANGABAD NEWS.औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में सोमवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में सोमवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों से वातावरण गूंज उठा.विधि-विधान के साथ पुजारी सुभाष पाठक ने भगवान सूर्य नारायण की विशेष आरती करायी. पुजारी राजेश पाठक ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः पांच बजे मंदिर के पट खुलते हैं और भगवान को स्नान व श्रृंगार के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कराया जाता है.आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की. उपस्थित भक्तों का कहना है कि सूर्य आरती से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.यह ऐतिहासिक मंदिर नागर शैली में निर्मित है और यहां भगवान सूर्य तीन स्वरूपों में विराजमान हैं, जो इसे विशेष बनाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >