औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
औरंगाबाद के सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.अस्पताल प्रबंधक प्रफुलकांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी.ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं.ओपीडी में तैनात डॉक्टर
डॉ. सुनील कुमारडॉ. देवेश कुमार
डॉ. मोहम्मद खालिदडॉ. विकास कुमार
डॉ. सविता कुमारी