दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड समेत कई मुद्दों पर पहुंचे परिवादी

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश औरंगाबाद कार्यालय. सोमवार को सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ पहल के अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं. जनता दरबार में बड़ी संख्या में परिवादी पहुंचे और अपने आवेदन प्रस्तुत किए. प्राप्त शिकायतों में दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से जुड़े मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता और अनुग्रह अनुदान जैसे जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे. डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. सभी परिवादों को विधिवत पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, ताकि उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए. साथ ही नियमित समीक्षा कर समय-सीमा के भीतर समाधान पूरा करने का निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >