चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग

चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग हसपुरा(औरंगाबाद).लगातार बढ़ रही ठंड से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है. मजदूरी करनेवाले व किसानों को काम के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है. ठंड से निजात के लिए भाजपा नेता मदन यादव, लोजपा नेता राहुल कुमार पासवान ने बाजार के चौक-चौराहों समेत गांव की झुग्गी- झोंपड़ियों […]

चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग हसपुरा(औरंगाबाद).लगातार बढ़ रही ठंड से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है. मजदूरी करनेवाले व किसानों को काम के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है. ठंड से निजात के लिए भाजपा नेता मदन यादव, लोजपा नेता राहुल कुमार पासवान ने बाजार के चौक-चौराहों समेत गांव की झुग्गी- झोंपड़ियों के समीप अलाव जलाने की मांग जिलाधिकारी से की है. मदन यादव ने कहा कि चल रही शीतलहर व कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं और घर में दुबकने को मजबूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >