2016 से होगा बिजली उत्पादन ऊर्जा सचिव ने डीएम, एसपी व एनटीपीसी के चेयरमैन के साथ की बैठक, कह-फलैग एनटीपीसी परियोजना का भी किया निरीक्षण भूमि विवाद को 31 दिसंबर तक समाप्त कर 31 जनवरी तक भूमि अधिग्रहण का कार्य करें पूरा फोटो नंबर-30, परिचय- बैठक करते ऊर्जा विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत व अन्यनवीनगर (औरंगाबाद) नवीनगर में भारतीय रेल बिजली कंपनी द्वारा लगाये जा रहे बीआरबीसीएल परियोजना से 2016 में हर हाल में बिजली उत्पादन करने का निर्देश सरकार के ऊर्जा सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया है. शनिवार को ऊर्जा विभाग के एमडी मनीष वर्मा, एनटीपीसी के चेयरमैन एसपी पांडेय, कार्यकारी निर्देशक केएस गदयाल और औरंगाबाद के डीएम कंवल तनुज, एसपी बाबू राम के साथ बीआरबीसीएल प्रांगण में बैठक की. इस दौरान इन्होंने बीआरबीसीएल के साथ-साथ नवीनगर और बारुण के सीमा पर बिहार सरकार और एनटीपीसी के द्वारा लगाये जा रहे एनटीपीसी परियोजना का भी निरीक्षण किया और परियोजना में आनेवाले बधाओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर समीक्षा की. इस दौरान ऊर्जा सचिव ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि इन परियोजाओं के लिये भूमि से संबंधित विवाद को 31 दिसंबर तक समाप्त करे और 31 जनवरी तक भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर ले. बीआरबीसीएल परियोजना से हमें किसी भी परिस्थिति में 2016 में एक यूनिट से बिजली का उत्पादन करना है. इसके लिये कार्य में तेजी लायी जाये. इन्होंने यह भी कहा कि भूमि अधिग्रहण में हमें नियम संगत मुआवजा देने का काम करना है. मुआवजा का हकदार वही होंगे जिनका उस भूमि पर मालिकाना हक है. उससे संबंधित उनके पास दस्तावेज उपलब्ध है. अगर कोई चाहे कि गलत ढंग से मुआवजा ले तो ऐसा नहीं होगा. नियम संगत ही मुआवजा की कार्रवाइ की जायेगी. सरकार ने इसके लिये स्पष्ट नियम बनाया है. नियम का पालन सभी को करना होगा.जायज के आड़ में नाजायज नहीं होने दिया जायेगा. बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी ने भी कहा कि सभी समस्याओं का निष्पादन समय पर किया जायेगा. सभी कार्य कानून संगत संपन्न होंगे. बैठक में ऊर्जा विभाग के एमडी ने भी दोनों बिजलीघर के पदाधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. एनटीपीसी के चेयरमैन ने कहा कि काम समय पर पूरा करे ताकि बिजली का उत्पादन समय से शुरू हो.
2016 से होगा बिजली उत्पादन
2016 से होगा बिजली उत्पादन ऊर्जा सचिव ने डीएम, एसपी व एनटीपीसी के चेयरमैन के साथ की बैठक, कह-फलैग एनटीपीसी परियोजना का भी किया निरीक्षण भूमि विवाद को 31 दिसंबर तक समाप्त कर 31 जनवरी तक भूमि अधिग्रहण का कार्य करें पूरा फोटो नंबर-30, परिचय- बैठक करते ऊर्जा विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत व अन्यनवीनगर […]
