आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ अंकेक्षणकुटुंबा,(औरंगाबाद). प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण रविवार को किया गया. केंद्र पर पोषक क्षेत्र के लोगों के साथ सभा की गयी और उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस दरम्यान केंद्र के संचालन पर भी ग्रामीणों के बीच विचार-विमर्श किया गया. सीडीपीओ आशा कुमारी प्रखंड के देवरीया केंद्र पर बैठक में भाग लेकर ग्रामीणों से केंद्र के संचालन के संबंध में जानकारी ली. ग्रामीणों ने केंद्र में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिया. सीडीपीओ ने बताया कि पर्यवेक्षिका को अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों पर चल रहे सामाजिक अंकेक्षण के मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. इस क्रम में टीएचआर, बच्चों के पोषाहार व शैक्षणिक व्यवस्था पर चर्चा की गयी.
आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ अंकेक्षण
आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ अंकेक्षणकुटुंबा,(औरंगाबाद). प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण रविवार को किया गया. केंद्र पर पोषक क्षेत्र के लोगों के साथ सभा की गयी और उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस दरम्यान केंद्र के संचालन पर भी ग्रामीणों के बीच विचार-विमर्श किया गया. सीडीपीओ आशा कुमारी […]
