पीड़ित परिवार को समाजसेवी दी आर्थिक मदद फोटो नंबर-2, परिचय- पीड़ित परिवार को सहायता राशि देते संस्था अध्यक्ष दिलीप कुमार व अन्यओबरा (औरंगाबाद)खुदवां थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव में शनिवार को भास्कर नौजवान सेवा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार व उपाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी. साथ ही कंबल, धोती, साड़ी, बरतन भी दिये. अध्यक्ष ने बताया कि सागरपुर निवासी विश्वनाथ चौधरी के खपड़ैल फूस मकान में अचानक आग लगने से घर में रखे लाखों रूपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी है. उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर की रात अगलगी की घटना घटी थी. लेकिन, प्रशासन पीड़ित परिवार के घर सुधि लेने नहीं पहुंचे. वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा कोई सहायता नहीं दी गयी. इधर, भास्कर नवजवान द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गयी. उन्होंने कहा कि समाजसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है. ऐसे चीज में प्रशासन को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. घटना से संबंधित पीड़ित परिवार ने प्रभारी सीओ कुमार शैलेंद्र व खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम को आवेदन दे रखा है. फिर भी कोई पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाये. इस मौके पर कमेटी के सदस्य सुदर्शन चौधरी, मोहन निषाद, परीखा सिंह, विनोद सिंह, प्रमोद कुमार के अलावे गांव के लोग दौरान उपस्थित थे.
पीड़ित परिवार को समाजसेवी दी आर्थिक मदद
पीड़ित परिवार को समाजसेवी दी आर्थिक मदद फोटो नंबर-2, परिचय- पीड़ित परिवार को सहायता राशि देते संस्था अध्यक्ष दिलीप कुमार व अन्यओबरा (औरंगाबाद)खुदवां थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव में शनिवार को भास्कर नौजवान सेवा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार व उपाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी. साथ ही कंबल, […]
