लोगों ने सीओ सुनायी अपनी समस्या

लोगों ने सीओ सुनायी अपनी समस्या(फोटो नंबर-28)कैप्शन- जनता दरबार में लोगों की लगी भीड़औरंगाबाद (नगर): शनिवार को देव थाना परिसर में अंचलाधिकारी राम कुमार रमण ने जनता दरबार लगा कर स्थानीय लोगों को भूमि विवाद से संबंधित मामले को सुना. साथ ही जनता दरबार में आये मामले को जांचोंपरांत त्वरित निष्पादन करने की बात कही. […]

लोगों ने सीओ सुनायी अपनी समस्या(फोटो नंबर-28)कैप्शन- जनता दरबार में लोगों की लगी भीड़औरंगाबाद (नगर): शनिवार को देव थाना परिसर में अंचलाधिकारी राम कुमार रमण ने जनता दरबार लगा कर स्थानीय लोगों को भूमि विवाद से संबंधित मामले को सुना. साथ ही जनता दरबार में आये मामले को जांचोंपरांत त्वरित निष्पादन करने की बात कही. देव थाना के घुरन बिगहा से पहुंची महिला मानमति देवी ने शिकायत किया कि गोतिया द्वारा जबरन जमीन को कब्जा कर घर बनाया जा रहा है. अविलंब काम को रोका जाये. इस पर सीओ ने देव थानाध्यक्ष को काम रोकने का निर्देश दिया. एरौरा गांव से पहुंचे त्रिपुरारि ठाकुर ने शिकायत की कि भतीजा संतोष ठाकुर ने फर्जी कागज बनाकर सुखियारपुर गांव के रंजीत महतो से जमीन बेच दिया है, जिसके कारण झगड़ा भी हो रहा है. इसके अलावा और कई मामला जनता दरबार में पहुंचा. इस दौरान दारोगा बैजनाथ लाल, योगेंद्र पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >