औरंगाबाद (नगर) : देव थाना क्षेत्र के केसउर गांव में 28 वर्षीय कृष्णा सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गयी है. पुलिस इस घटना में विषपान से मौत होने की बात कह रही है. पति–पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. सदर अस्पताल मे चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी ने भी मौत का कारण विषपान ही बताया है.
देव पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है. पोस्टमार्टम के पूर्व मुन्नी देवी के पिता मड़रिया गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह का भी पुलिस ने बयान लिया. लेकिन, वे भी मौत के कारण स्पष्ट नहीं कर पाये. केसउर गांव के कुछ लोगों का कहना है कि दोनों पति–पत्नी नवरात्र में उपवास थे. इसके बाद यह घटना कैसे घटी यह जानकारी नहीं है. लेकिन, देव पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है.
पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि दोनों पति–पत्नी की मौत के पहले कृष्णा सिंह की मां के भी विषपान करने से संबंधित जानकारी मिली है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
