मोरचा की पहल, टूटी सिंचाई विभाग की नींद

मदनपुर (औरंगाबाद) : किसान मजदूर मोरचा के मगध प्रमंडल के संयोजक डॉ शिवनंदन प्रसाद यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि अगले 29 सितंबर से भूख हड़ताल के समय जिलाधिकारी औरंगाबाद व सिंचाई विभाग उत्तर कोयल नहर के चीफ इंजीनियर के बीच समझौता वार्ता हुई थी. इसमें यह तय हुआ था कि हर महीने […]

मदनपुर (औरंगाबाद) : किसान मजदूर मोरचा के मगध प्रमंडल के संयोजक डॉ शिवनंदन प्रसाद यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि अगले 29 सितंबर से भूख हड़ताल के समय जिलाधिकारी औरंगाबाद सिंचाई विभाग उत्तर कोयल नहर के चीफ इंजीनियर के बीच समझौता वार्ता हुई थी.

इसमें यह तय हुआ था कि हर महीने के सात तारीख को मोरचा के सदस्यों की उपस्थिति में एक माह का प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जायेगी.तय तिथि सात अक्तूबर को किसान मजदूर मोरचा के सदस्यों के समक्ष उत्तर कोयल नहर के अधीक्षण अभियंता की बैठक औरंगाबाद में संपन्न हुई. इसमें 71 लाख की लागत से आंगरा ब्रांच आठ आरडी पर पुल निर्माण का प्राक्कलन बना कर चीफ इंजीनियर को भेजा गया.

साथ ही कोटवारा पिरवा तथा सोनारचक में भी नहर पर पुल बनाने की बात सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों ने स्वीकार किया. मोरचा के संयोजक डॉ शिवनंदन यादव ने आगे कहा कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारी कुंभकर्णी निंद्रा में सोये होता है, इन्हें जगाना पड़ता तब जाकर जनता का काम आगे बढ़ता है. मोरचा के सदस्यों में बालमुकुंद पाठक, लड्डू खां, भोला वर्मा,अजीम खां, धनेश शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >