छात्र की हत्या को लेकर संतोष की तलाश शुरू

– सुजीत कुमार सिंह – औरंगाबाद (ग्रामीण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही गांव के समीप गम्हरिया गांव का उमाशंकर की हत्या की गयी या किसी दूसरे जगह पर हत्या कर वहां पर फेंका गया है? इसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. उमाशंकर की हत्या चाकू से गोदने के बाद पत्थर से चेहरा […]

– सुजीत कुमार सिंह –

औरंगाबाद (ग्रामीण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही गांव के समीप गम्हरिया गांव का उमाशंकर की हत्या की गयी या किसी दूसरे जगह पर हत्या कर वहां पर फेंका गया है? इसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. उमाशंकर की हत्या चाकू से गोदने के बाद पत्थर से चेहरा को कुचला गया है.

इसमें भी पुलिस को कहीं कहीं खामियां नजर रही है. क्योंकि, पुलिस की माने तो जिस जगह से शव बरामद किया गया है, उस जगह पर खून का कोई निशान नहीं पाया गया है और ही कोई हथियार पत्थर पाये गये हैं. यही नहीं जिस वक्त पुलिस ने शव को बरामद की थी, उस वक्त मृतक के चेहरे पर लगे खून भी सूख गये थे, जैसा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने कहा है.

इस घटना में सबसे अहम सुराग अगर पुलिस तलाश रही है, तो वह है संतोष नामक व्यक्ति. उमाशंकर के मोबाइल से संतोष नामक युवक ने उसके पिता केशवर यादव को फोन कर जानकारी दी कि उमाशंकर की हत्या हो गयी है और शव मंजुराही गांव के समीप सड़क के किनारे फेंका हुआ है.

इसके बाद उमाशंकर का मोबाइल बंद हो गया. संतोष द्वारा दी गयी सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे तब तक मुफस्सिल थाना की पुलिस शव को वहां से ले जा चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि शव को पुलिस ले गयी. इसके बाद मृतक के पिता अन्य परिजन मुफस्सिल थाना पहुंचे और वहां शव की पहचान उमाशंकर के रूप में की.

उमाशंकर की हत्या की खबर जैसे ही माली थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव पहुंची.

रोते चिल्लाते परिजन थाना परिसर पहुंचे. उमाशंकर के पिता और छह बहनों की हालत शव देखते ही बेकाबू हो गयी. इनके दहाड़ से थाना परिसर दहल उठा. इसी बीच राजद नेता डॉ रमेश यादव, उदय उज्ज्वल, रवि कुमार रवि, अरविंद कुमार सहित अन्य लोग पहुंचे. परिजनों को समझाया बुझाया, लेकिन इनकी सांत्वना काम सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >